गढ़वा, जून 19 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के तहत थाना क्षेत्र के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, अमरोरा में विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दीकार्यक्रम की जानकारी थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उसकी लत युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को अंधकार में धकेल देती है। उन्होंने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि आर्थिक बर्बादी, पारिवारिक कलह, घरेलू हिंसा और अपराध जैसी समस्याओं को भी जन्म देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर ...