मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी। परिवर्तनकारी अभिभावक संघ की बैठक रविवार को कचहरी चौक पर हुई । अध्यक्षता रंजीत गिरि और संचालन अभय मिश्रा ने किया। बैठक का उद्देश्य सभी प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाना है जिसका लाभ अधिक से अधिकार अभिभावक कैसे उठाए। इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 फरवरी तक आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों का ऑनलाइन आवेदन कराना है। सोमवार से नुक्कड़ सभा कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में अभिषेक मिश्रा, लवकिशोर निषाद, टुनटुन गिरि, विंदेश्वरी राम, जयराम साहू, नुरुल्लहोदा अंसारी आदि उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.