पाकुड़, मई 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ जेल में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत बंदियों के निःशुल्क कानूनी सहायता एवं उनके कानूनी अधिकार पर जागरूक किया गया उक्त कार्यक्रम के तहत लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने बंदियों से उनके वाद से संबंधित मामलों की जानकारी ली। योग्य मामलों पर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने समेत कानूनी सहायता को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की । मौके पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मोकमाउल शेख, सुजाता घोष उपस्थित रही।वहीं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के अंतर्गत गांडोपहाड़ आदिवासी बाहुल्य ...