रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। स्वच्छता जागरूकता को लेकर छावनी परिषद सभागार में शहर के बुद्धिजीवी व गणमान्य लोगों के बीच बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने किया। बैठक में शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों की जानकारी दी गईं । लोगों से स्वच्छता संबंधित जानकारी ली गई और सुझाव मांगा गया। सभी वार्ड व मोहल्ला के लोगों से स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता फैलाने, स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान की निगरानी को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले के लिए स्वच्छता प्रहरी का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- रामगढ़ छावनी परिषद ने धनंजय कुमार पुटूस को बनाया स्वच्छता प्रहरी, जनजागरूकता अभियान को मिलेगी नई दिशा सभी नामित किए गए...