सिमडेगा, जून 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले को नशामुक्त बनाने एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने हेतु नशा मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जागरुकता रथ को समाहरणालय सभागार से डीसी कंचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कि। मौके पर डीसी ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज, परिवार तथा विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास एवं सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करेगा और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देगा। यह भी पढ़ें- नशापान एक गंभीर सामाजिक चुनौती है: डीसी साथ ही युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा...