महोबा, मार्च 28 -- महोबा,संवाददाता। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को आपदा से निपटने के टिप्स दिए गए। आपदा विशेषज्ञ ने कहा कि जागरुकता से आपदा के खतरा को कम किया जा सकता है। आपदा में घबराना नहीं चाहिए। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने हिस्सा लिया। डिप्टी कलेक्टर सल्तनत परवीन की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में आपदा विशेषज्ञ प्रीति सिंह ने कहा कि आपदा के खतरा को कम किया जा सकता है। प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं में जानमाल का खतरा रहता है। प्रशिक्षक में आपदा से बचाव को लेकर आपदा जोखिम प्रबंधन में महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने आगजनी जैसी आपात स्थितियों से बचने के बारे में जानकारी दी गई। चिकत्साधिकारी ...