पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पलामू जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर मेदिनीनगर में मंगलवार को सेमिनार सह रोजगार मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मेले मे तीन नियोजक भाग लेकर 194 रिक्त पदों के लिए युवक और युवातियों का चयन करेंगे। जागरूकता सेमिनार-सह-भर्ती कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, आधारकार्ड, पासपोर्ट साईज का 2 फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड एवं बायोडाटा एवं स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र के साथ भाग ले सकते हैं। पलामू जिला नियोजन पदाधिकारी निरज कुमार ने बताया कि जिला नियोजनालय की ओर से मंगलवार को प्रस्तावित रोजगार मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। पलामू के बेरोजगार युवकों और युवतियों के लिए कार्य योजनाओं एवं अतिविधियों से संबंधित...