सीवान, जनवरी 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनवरी से 31 जनवरी तक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में माह के छठें दिन कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता अभियान के तहत जागरुकता रथ को रवाना किया गया। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से जागरुकता रथ रवाना किया। मौके पर डीएम ने बताया कि यातायात में सुरक्षा के नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विशेष रूप से युवा वाहन चालकों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा देखा जा रहा कि सड़क दुर...