हापुड़, मई 19 -- मंगलवार की रात को हापुड़ से दिल्ली जा रहे परिवार के बीच से सात साल की बेटी को एक व्यक्ति अपहरण कर ले गया। परिवार नींद में था और आंख खुली तो बेटी गायब देख होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने बेटी के बहका फुसला कर ले जाने की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 24 घंटे बाद गांव की ही बेटी को जब किस्सा बताया तो उसने 1098 पर कॉल कर दिल्ली चाइल्ड लाइन पर शिकायत दर्ज करा दी। इंटरेनट मीडिया पर पोस्ट डाली और बच्ची की तलाश की मांग की। जिसके 2 घंटे बाद बच्ची गाजियाबाद में लावारिस मिल गई। मासूम बेटी के साथ मारपीट भी कई है और जहां ले जाया गया था वहां पर और बच्ची भी बता रही है।

दिल्ली के रेलवे थाने में रिपोर्ट दिल्ली के रेलवे थाने में दर्ज रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 12 मई की रात को वह हापुड़ से ट्रेन में सवार होकर परिवार के साथ दिल्ली जा...