हाथरस, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद में एक भव्य महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रभारी महिला थाना व समस्त थानों की महिला बीट आरक्षी के साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। । भव्य महिला रैली महिला थाना से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक निकाली गई, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भव्य महिला रैली के द्वारा समाज में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश दिया तथा जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मह...