फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बीके अस्पताल, सिविल अस्पताल बल्लभगढ़, सीएचसी खेड़ी कलां व ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग के मार्गदर्शन और सीजेएम रितु यादव के पर्यवेक्षण में हुए। रितु यादव ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श दिया गया। कार्यक्रमों में आमजन व स्टाफ ने भाग लिया। कृष्ण लाल बजाज सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...