चम्पावत, मार्च 24 -- चम्पावत में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जागरुकता, उपचार और सहयोग से टीबी का खात्मा होगा। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। चम्पावत के छतार स्थित जिला क्षय रोग उन्मूलन केंद्र में मंगलवार को गोष्ठी हुई। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला क्षय रोग समिति चम्पावत ने 100 डे कैंपेन टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने डीएम को निक्षय मित्र प्रमाण पत्र भेंट किया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनजागरुकता आवश्यक है। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य रश्मि रावत, रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी, सभ...