विकासनगर, सितम्बर 3 -- जौनसार-बावर के प्रसिद्ध श्री महासू देवता मंदिर हनोल में 13 सितंबर को आयोजित होने वाले जागरा मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर होगा हनोल जागरा मेलासुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीएम ने कहा कि जागरा मेला क्षेत्र की सदियों पुरानी लोक परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है। स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं के अनुरूप मेले को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन और सभी संबंधित विभाग मंदिर समिति के साथ समन्व...