जौनपुर, फरवरी 16 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के गोलाबाजार के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात्रि में विशाल भंडारे और जागरण का आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने प्रसाद वितरण में हाथ बंटाकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। भंडारे में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल भक्तिमय बना रहा। जागरण कार्यक्रम में काशी से आए कलाकारों ने शिव भजनों और शिवगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सहयोग में दिनेश प्रजापति गुड्डू, मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, डा.अमलेंद्र गुप्ता, गजेंद्र पाण्डेय, शांति भूषण मिश्र, सभासद अनिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.