ललितपुर, मई 10 -- ललितपुर। कस्बा जाखलौन की मुख्य सड़क को अब अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस अभियान को लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयारी शुरू कर दी। शनिवार देर शाम तक इस सड़क की नापजोख चलती रही। इस दौरान सड़क पर अवैध कब्जा किए कारोबारियों को स्वत: ही अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गयी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...