जाखलौन के कुएं में उतराता मिला युवक का शव
ललितपुर, मई 27 -- ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अन्तर्गत एक कस्बा स्थित एक खेत के कुएं में युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर युवक की हत्या करके शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। जाखलौन थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत जाखलौन में रहने वाला नीलू पुत्र तिजू कुशवाहा किसान था और खेती किसानी के साथ मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बीते रोज उसने लगभग डेढ़ कुंतल गेहूं बेचा और लौटकर घर आने के बाद वह नहाने के लिए पास में एक कुएं पर चला गया। वहां से वह देर शाम तक पास नहीं लौटा, जिससे चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद वह नहीं मिल सका। बुधवार सुबह भी परिवार और गांव के लोग उसकी तलाश में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.