पिथौरागढ़, जून 9 -- पिथौरागढ़। जाखपुरान क्षेत्र के लाइनमैन को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। जाखपुरान,मेलडुंगरी,लोधियागैर,सेरीबाराकोट,रावलगांव,बालाकोट के ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे और कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधान योगेश चंद्र भट्ट,ग्राम प्रधान मंजू देवी ने बताया कि कुछ लोगों से अतिरिक्त बिजली का बिल वसूला जा रहा है। बिना रीडिंग लिए उपभोक्ताओं से मनमाना बिल लिया जा रहा है। इससे पूर्व भी प्रशासन को इस संबध में शिकायत की थी,विद्युत विभाग के अधिकारी लाइनमैन को बचाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने लाइनमैन को हटाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- जाखपुरान क्षेत्र के लाइनमैन को हटाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...