पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़। जनपद के जाखपन्त में आगामी 2 व 3 तीन अप्रैल को चैतोल पर्व का आयोजन होगा। पूर्व सैनिक हरीश चंद्र पंत ने बताया कि होली व दीपावली से भी अधिक उत्साह से चैतोल पर्व को मनाया जाता है। क्षेत्र से बाहर रहने वाले लोगों से गांव लौटते हैं और इस पर्व में शामिल होते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में चैतोल पर्व में शामिल होने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...