रिषिकेष, जून 28 -- जौलीग्रांट, संवाददाता। बरसात से पहले जाखन नदी के उफान से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए माजरी ग्रांट के तूड़ान क्षेत्र से लेकर डंपर चौक तक पोकलैंड मशीनों की मदद से नदी का चैनलाइजेशन किया जा रहा है। यह कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जिससे किसानों की कृषि भूमि और आसपास की बस्तियों को सुरक्षित रखा जा सके।

चैनलाइजेशन का कार्य विदित हो कि बीते वर्ष बरसात के दौरान जाखन नदी में जलस्तर अचानक बढ़ जाने से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिससे क्षेत्र में कई बीघा किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा गई थी और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस वर्ष मानसून से पहले ही सिंचाई विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं और जाखन नदी के चैनलाइजेशन का कार्य शुरू कराया है। तूड़ान क्षेत्र से डंपर चौक तक नदी के तल और किनारों को प...