हिन्दुस्तान टीम, जून 12 -- यूपी के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती झेलम एक्सप्रेस से गिरा एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। उसके ऊपर से ट्रेन के 13 डिब्बे गुजर गए, लेकिन वह चमत्कारिक रूप से जीवित बच गया। घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और जीआरपी जवानों की सांसें थम गईं। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल से चलकर गाड़ी संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से ट्रेन झांसी के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के भगवातपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय दातार सिंह यादव स्लीपर कोच एस-6 के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे।ट्रैक पर गिरा युवक, 13 डिब्बे गुजरे बताया गया कि ट्रेन में काफी...