नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक विरासत वाले कॉलेज जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज(सांध्य) में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सड़क ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे तथा कारपोरेट अफेयर मामलों के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन को याद किया और कहा कि छात्र जीवन से उनका इस कॉलेज से जुड़ाव रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के तहत हो रहे बदलावों की बात की जिसके द्वारा पढ़ने वालों को शिक्षा के साथ समाज जीवन में जाने के लिए भी तैयार किया जाता है। उन्होंने यह ध्यान दिलाया कि पिछले बारह सालों के दौरान प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में रूपांतरकारी कामों को बढ़ावा दिया है। चाहे कश्मीर में धारा 37...