जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर। जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के तहत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जाकिर नगर (रोड नंबर-18, मानगो) का उद्घाटन 9 जून को सुबह 11 बजे होगा।मुख्य अतिथि सांसद बिद्युत बरण महतो व विधायक सरयू राय होंगे। विशिष्ट अतिथि मेयर सुधा गुप्ता रहेंगी।आयोजन स्थल: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जाकिर नगर, वेस्ट, ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो, जमशेदपुर।सिविल सर्जन व उपायुक्त ने सभी से उपस्थित होने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- मेयर को ज्ञापन देकर प्लास्टिक मुक्ति सहित कई मांगें रखी गईं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...