अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। क्वार्सी के ज़ाकिर नगर गली नंबर तीन व चार में जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। गली में नाली की पानी भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। मोहल्ले के लोगों ने नगर आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि गली निर्माण को लेकर जेई अमित कुमार व क्षेत्रीय पार्षद पति सद्दाम अशरफी वार्ड नंबर 88 से शिकायत की लेकिन काम नहीं हुआ। जल भराव होने के कारण बीमारियां जन्म ले रही हैं। आए दिन बच्चे पानी में गिर रहे हैं। गली नंबर 3 में गली निर्माण नहीं होने के कारण पानी का निकास नहीं है। नईम, आबिद, रजिया, सबबन, मुमताज, समीना, शमीम अहमद, नगमा ने शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...