नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- अमीशा पटेल ने कुछ दिन पहले जाकिर खान के उस बयान पर रिएक्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि धुरंधर से फिल्म इंडस्ट्री की जली तो है। अमीषा पटेल ने जाकिर के इस बयान पर उन्हें निगेटिविटी न फैलाने की सलाह दी थी। अब एक बार फिर अमीषा पटेल से पूछा गया कि उन्हें जाकिर खान से क्या समस्या है? इस पर अमीषा ने कहा कि वो जाकिर खान को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती हैं। उन्होंने कहा कि अचीवर्स का मजाक उड़ाने से पहले आप खुद कुछ अचीव करके दिखाइए।जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल बॉलीवुड बबल के साथ खास बातचीत में अमीषा पटेल से पूछा गया कि उन्हें जाकिर खान से क्या नाराजगी है? इस पर अमीषा ने कहा, नहीं, नाराजगी नहीं है। न मैं उसको व्यक्तिगत रूप से जानती हूं, लेकिन मैं एक चीज जरूर कहूंगी...ये सभी कॉमेडियन्स...देखो खड़े होकर किसी सफल व्यक्...