मेरठ, मार्च 16 -- लोहियानगर के जाकिर कालोनी में बुग्गी निकालने के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना लोहियानगर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जाकिर कालोनी निवासी मो. शरीफ ने बताया कि उनका पड़ोसी नवाब बुग्गी निकालने को लेकर उससे लगातार विवाद करता है। शनिवार को वह बुग्गी लेकर आ रहा था। नवाब, परवेज, माहिर, जीशान ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके परिजन आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें शरीफ, भतीजा आकाश के सिर व शरीर पर चोट आई। आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। सूचना पर थाना लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों को पुलिस तलाश कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.