अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददताा। जयगंज से बुधवार को 126वें फूलडोल मेले का भव्य आयोजन हुआ। समाज के लोगों ने सुबह मेधावियों का सम्मान किया किया। शाम को फूलडोल मेला निकाला गया। झांकियों की लंबी लाइन जयगंज में लगी हुई थी। कोई बैंड की धुन पर थिरक रहा था तो कोई व्यवस्था बनाने में जुटा था। विभिन्न मार्गों से होते हुए सासनी गेट स्थित अंजनी कुमार मंदिर में मेले का समापन हुआ। मेले का उद्घाटन मेयर प्रशांत सिंघल, विधायक मुक्ता राजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष ई. राजीव शर्मा, मेला आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष गौरव माहौर एड., आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मूर्ति, महामंत्री मनोज कुमार माहौर, कोषाध्यक्ष राजू, सह महामंत्री संजय माहौर, शिवम भोला, सह कोषाध्यक्ष बब्बे माहौर, संरक्षक ज्ञानेश नंदन कोरी, प्रहलाद माहौर ने किया। विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेत...