इटावा औरैया, मई 27 -- इटावा। जाइंट्स मैत्री ग्रुप की तरफ से साईं मंदिर पक्का तालाब पर भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत के लिए ठंडा शरबत और आम पन्ना वितरित किया गया। नौतपा के दिनों में गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है ऐसे में ठंडा पानी या शर्बत प्यासे राहगीरों के लिए अमृत के समान होते है। इस भयंकर गर्मी में आम पन्ना गर्मी से बचाव के लिए एक जादुई औषधि का काम करता है। ग्रुप की सदस्य संध्या वर्मा खुद घर से आम का पन्ना बना कर लायी थी। एकादशी के मौके पर मंदिर के बाहर उपस्थित साधु संतों को फल भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी शर्बत का वितरण किया गया शरबत कार्यक्रम में पर्यावरण को पूरी तरह से ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के प्लास्टिक ग्लास का उपयोग नही किया गया। प्लास्टिक की जगह पेपर ग्लास उपयोग में लाएं गए। इस मौके पर मैत्री ग्रुप ...