ललितपुर, जुलाई 14 -- ललितपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक की आत्महत्या के मामले में आरोपितों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी मृतक शिक्षक के घर गए और उनको श्रद्धांजलि अर्पित करके आरोपितों की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी से मोबाइल फोन पर बातचीत की। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा। चौबीस वर्ष पहले 2002 के बहुचर्चित चिगलौआ कांड के पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी की आत्महत्या के बाद संवेदनाएं जताने वालों को उनके घर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार सुबह शिक्षक विधायक चिगलौआ स्थित मृतक शिक्षक के घर गए। यह भी पढ़ें- चिगलौआ प्रकरण में बड़े आन्दोलन की रूपरेखा बना रहे शिक्षक संगठन यहां उन्होंने मृतक को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से घटना पर दुख जत...