नैनीताल, नवम्बर 27 -- नैनीताल। समाजसेवी संध्या शर्मा ने ज्योति नेत्रालय के सहयोग से गुरुवार को होटल चंद रिजेसी मल्लीताल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। जिसमें करीब 90 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। करीब मोतियाबिंद वाले 12 लोगों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना गया, जिनका ऑपरेशन ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी में किया जाएगा। यहां डॉ. सांची त्रिवेदी, विवेक भदौरिया, हिमांशु तिवारी, संध्या शर्मा, दीपक कुमार, कमलेश, मनोज, विवेक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.