उरई, दिसम्बर 14 -- उरई।शहर के रामकुंड पार्क के पास झुग्गी में रहने वाले सभी 120 से अधिक लोगों में अधिकतर झारखंड के व कुछ बिहार के ही निवासी निकले। दिल्ली से आई बांग्लादेशी सेल ने रविवार को तकरीबन 5 घंटे तक उनके आधार कार्ड की जांच की और फिर झारखंड व बिहार पुलिस से भी उनके नाम पते का वेरिफिकेशन कराया जहां से उनके निवासी होने के पुख्ता सबूत मिलने पर सभी को यथास्थान उनकी झुग्गियों में भेज दिया गया। शहर के पटेल नगर, रामकुंड के आसपास रहकर कबाड़ का काम करने वाले लोगों का पुलिस की टीम ने सत्यापन किया। किसी के पास झारखंड तो किसी के पास बिहार के कागजात थे। जिनके उसी राज्य या जिले में टीम भेजकर सत्यापन कराया था लेकिन वहां से किसी की पहचान नहीं मिल सकी थी। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने आटा थाना प्रभारी अजय सिंह के साथ झुग्गी बनाकर...