मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। इंदौर की घटना के बाद नगर निगम प्रशासन एलर्ट मोड में आ गया है। लखनऊ समेत अलग-अगल प्रयोगशालाओं में भेजे गए पानी के सैंपलों की रिपोर्ट में पेयजल पीने योग्य पाया गया है। सोमवार को भी शहर के सत्तर वार्डों में अलग-अलग स्थानों से टीम के द्वारा सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। ओवरहेड टैंकों की सफाई कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जनवरी से दिसंबर तक अपर निदेशक राज्य स्वास्थ्य संस्थान लखनऊ प्रयोगशाला में शहर के सत्तर वार्डों में अलग स्थानों से 72 नमूनों की जांच कराई गई। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर रोजाना करीब पांच सौ पानी के नमूने लिए जाते हैं। साथ ही, जलकल कार्यालय द्वारा रोजाना अलग-अलग इलाकों से 18 सैंपल की ओटी टेस्टिंग नियमित रूप से कराई जाती है। इसके अलावा एनएबीएल से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.