जांच रिपोर्ट में देरी से मरीजों की बढ़ी परेशानी
पूर्णिया, जून 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में मंगलवार को सेंट्रल पैथोलॉजी जांच के बाद जांच रिपोर्ट की मशीन में खराबी के कारण जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही थी। इससे रोगी की परेशानी बढ़ गई। अररिया के एक रोगी के परिजन राशिद ने बताया कि एक दिन पूर्व बुखार, खांसी और कमजोरी की परेशानी पर अपने एक परिजन को दिखाने के लिए लेकर आए थे। यहां चिकित्सक देखने के बाद जांच वगैरह लिखे। जांच कराने के बाद जांच रिपोर्ट लेने के लिए गए तो कहा की अभी नहीं मिलेगा। अभी प्रिंटर मशीन खराब है। इस तरह की परेशानी और कई मरीज को थी। इधर,मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ . भरत कुमार ने बताया कि कुछ देर के लिए साफ्टवेयर में खराबी आई थी। इसे ठीक कराकर काम शुरु कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.