गंगापार, जून 11 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकघाट में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन कई दिनों से खराब है। इसके कारण मरीजों के इलाज पर असर पड़ रहा है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज ब्लड शुगर, किडनी, लिवर एवं अन्य बायोकेमिकल जांच कराने पहुंचते हैं। मशीन खराब होने के कारण कई मरीजों को रिपोर्ट के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बीमारी के इलाज के लिए मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...