बक्सर, अप्रैल 22 -- बक्सर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। जांच क्रम में 151 वाहनों से तीन लाख 90 हजार 05 सौ रुपए की राशि वसूली गई है। बता दें कि यह जांच अभियान डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर चलाया गया था। साथ ही नगर परिषद ने सदर अस्पताल व मॉडल थाना से रामरेखा घाट से अतिक्रमण हटाया गया। एसपी ने बताया कि यातायात से प्राप्त सूचनानुसार 39 वाहनों से कुल तिड़सठ हजार पांच सौ शमन की राशि अधिरोपित की गई। सभी लोगों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...