जौनपुर, जुलाई 24 -- जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय बीबीपुर में तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह पर लगे गंभीर आरोप जांच में सही पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर को भेज दी है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र चौहान से शिकायत की थी कि शिक्षक शराब पीकर विद्यालय आते हैं और छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार (बैड टच) करते हैं। ग्राम प्रधान ने इसकी लिखित शिकायत बीईओ से की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बीईओ गुरुवार को विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्राओं और विद्यालय के कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की। यह भी पढ़ें- कक्षा 4 की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने स्कूल में की अश्लीलता, बीएसए ने लिया तगड़ा ऐक्शन बीईओ अमरेश सिंह ने बताया कि जांच में शिक्षक...