लखनऊ, अप्रैल 10 -- शहर को स्मार्ट बनाने के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने जोन-1 के गोलागंज वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह कूड़े व गंदगी के ढेर दिखाई दिए। इस घोर लापरवाही को देखते हुए अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने लखनऊ स्वच्छता अभियान कम्पनी पर तत्काल 20,000 रुपये का जुर्माना ठोंका है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को रिवर बैंक कॉलोनी, जगत नारायण रोड और सिटी स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में काफी गंदगी और जगह-जगह कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेर मिले। सबसे शर्मनाक स्थिति मूंगफली मण्डी के पास स्थित पड़ावघर की मिली, जहां से कूड़ा उठाया ही नहीं गया था। अपर नगर आयुक्त यह देख काफी नाराज हुए। लखनऊ स्वच्छता अभियान कम्पनी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 20 हजार का जुर्माना लगाया। जोनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.