अयोध्या, मई 8 -- सोहावल। 30 अप्रैल को नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. राम सुमेर भारती की मौजूदगी में सभासदों की बैठक हुई थी। इस दौरान कुछ सभासदों ने आरोप लगाया कि स्टील की 15 बेंच खरीदी गई और भुगतान 45 का किया गया। इसके बाद ईओ आरती श्रीवास्तव ने खरीदी गई बेंच की स्थलीय जांच कराई। ईओ आरती श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत के 15 वार्डो में लगी बेंच का जियो टैग के साथ भौतिक सत्यापन कराया गया। स्टील की पैंतालीस बेंच स्थापित पाई गई है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...