नवादा, जून 24 -- मंगलवार को वारिसलीगंज बाजार स्थित आधा दर्जन मिठाई की दुकानों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने छापेमारी की। इस दौरान मिठाई बनाने में उपयोग किए जाने वाले पनीर में मिलावट पकड़ी गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बाजार में मिलावटी मिठाई बेचने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर आधा दर्जन दुकानों में छापेमारी की गई। स्टैंड स्थित एक दुकान में बड़ी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया गया। इसी प्रकार अन्य दुकानों में भी मिठाई पर लगने वाले चांदी की परत के स्थान पर अलमुनियम का परत लगा पाया गया, जिसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया।

पनीर की पहचान कैसे करें अधिकारी ने बताया कि नकली पनीर बनाने के लिए दूध से क्रीम निकाल लिया जाता है और वजन बढ़ाने के उद्देश्य से अरारोट का मिश्रण मिलाकर पनीर तैयार किया...