लखीमपुरखीरी, जून 3 -- ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि जिन ग्राम पंचायतों में ज्यादा भुगतान हो रहा है उन पर नजर रखी जाए। कहीं आधे अधूरे काम को पूरा दिखाकर भुगतान तो नहीं निकाला जा रहा है। सीडीओ ने उन ग्राम पंचायतों के बारे में जानकारी ली जिनमें सबसे ज्यादा भुगतान किया गया। मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार, डीपीआरओ विशाल सिंह के साथ बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर पहुंच गए। यहां 32 लाख से ज्यादा का भुगतान हुआ। सीडीओ ने कराए गए कामों का सत्यापन गांव में किया तो पता चला कि आधे अधूरे काम का भी भुगतान निकाल लिया गया। निर्माण सामग्री की सैम्पलिंग कराई, जांच को तकनीकी टीम गठित की और सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया。

सीडीओ का निरीक्षण सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि बांकेगंज की ग्राम पंचायत...