आजमगढ़, जनवरी 28 -- फरिहा। रानी की सराय ब्लाक में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। सदस्यों का आरोप है कि कई मामलों में केवल कागजों पर फर्जी फोटो लगाकर भुगतान निकाला जा रहा है, जबकि वास्तविकता में बच्चों को संतोषजनक भोजन नहीं मिल रहा। इस संबंध में पूर्व में की गई शिकायतों के बावजूद बीडीओ द्वारा जांच में लीपापोती की जा रही है। ग्राम प्रधान फत्तनपुर सतेन्द्र चौहान ने कहा उनके गांव में साढ़े चार वर्ष से हेडमास्टर द्वारा उनकी जानकारी के बिना भुगतान निकाला जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर बीडीओ रानी की सराय आरके सिंह, संदीप ज्ञानवीर,डॉ. कैप्टन मनीष तिवारी, ग्राम प्रधान सुगंधा सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...