फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- नवाबगंज। कनासी गॉव निवासी एक युवक ने जमीन पर कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के आईजीआरस पोर्टल पर की थी। युवक द्वारा की गई शिकायत की मंगलवार सुबह जांच करने लेखपाल सोनम सचान गांव पहुंची। उन्होंने लोगो से पूंछताछ कर जांच शुरू की। उसी दौरान गांव के ही निवासी एक युवक ने मौके पर आकर लेखपाल से विरोध करना शुरू कर दिया। जिससे लेखपाल को जांच में असुविधा हुई। लेखपाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। थाने पहुंची लेखपाल ने पुलिस को ग्रामीण के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्रता करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने हिरासत में लिए हुए ग्रामीण का शांति भंग के आरोप में चालान किया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि लेखपाल द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि युवक का शांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.