जांच में नौला पिकेट प्रभारी दोषी,किए गए निलंबित
बेगुसराय, जुलाई 16 -- वीरपुर,निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार दोषी पाए गए हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सअनि अखिलेश कुमार का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पीड़ित महिला के साथ गाली-गलौज करते देखे जा सकते थे। साथ ही हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में एक व्यक्ति के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार कर रहे थे। वायरल वीडियो की जांच सदर डीएसपी 2 कुमारी दुर्गा शक्ति से कराई गई। इसमें वह दोषी पाए गए। इसलिए विधि व्यवस्था और लोकहित को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा। उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बेगूसराय निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.