देवरिया, मई 13 -- बंजरिया बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी में चल रहे नाली निर्माण कार्य में मानक के विपरीत सामग्री प्रयोग किए जाने की शिकायत की जांच रिपोर्ट सामने आई है। एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद द्वारा खंड विकास अधिकारी पथरदेवा को भेजी गई आख्या में निर्माण कार्य की स्थिति को संदिग्ध बताया है।व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शिकायत में नाली निर्माण में तीन नंबर ईंट के प्रयोग का आरोप लगाया गया। जांच में पहले प्रयोग की गई ईंटों की गुणवत्ता का परीक्षण नहीं हो सका, क्योंकि नाली पर प्लास्टर किया जा चुका था। रिपोर्ट में कहा गया है कि नाली की दीवार की चिनाई में सफेद बालू और लाल बालू को मिलाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- सीढ़ी घाट के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप मौके पर स्...