गिरडीह, अप्रैल 10 -- राजधनवार/खोरीमहुआ, हिटी। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के राजधनवार स्थित डीपीएस विद्यालय में लगातार लग रहे गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। विद्यालय के शिक्षकों, पूर्व प्रिंसिपल और अभिभावकों द्वारा संचालक पर लगाए गए आरोपों तथा फर्जी तरीके से विद्यालय संचालन की शिकायतों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र भेजा गया था। इसी के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ एवं बीईईओ की संयुक्त टीम ने विद्यालय की विस्तृत जांच की। करीब साढ़े तीन घंटे सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चली इस जांच में विद्यालय के हर पहलू को बारीकी से परखा गया। जांच टीम ने यू-डाइस कोड, विद्यालय के रख-रखाव, बसों की स्थिति, बच्चों के भोजन की व्यवस्था, ट्यूशन फीस, बस फीस, ड्रेस और पुस्तकों के शुल्क, शिक्षकों की योग्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.