बरेली, मई 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रामपुर गार्डेन स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में महिला मरीज की जांच के दौरान दूसरे मरीज को कक्ष के अंदर बुलाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। समिति ने शिकायत की जांच के बाद रिपोर्ट में उसे द्वेषपूर्ण बता दिया था। इस पर शिकायतकर्ता ने समिति से साक्ष्य मांगा है कि किस आधार पर शिकायत को द्वेषपूर्ण बताया गया। डायग्नोस्टिक सेंटर में महिला के एक्सरे होने के बाद जब परिजन उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक स्टाफ ने दूसरे पुरुष मरीज को कक्ष में बुला लिया था। इस पर महिला मरीज के परिजनों ने आपत्ति जताई और इसे निजता में दखल बताते हुए सीएमओ कार्यालय में शिकायत की थी। जांच समिति में शामिल डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार और जिला अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट ने इसे द्वेष भावना से की शिकायत बताया था। अब शिकायतकर्ता...