मोतिहारी, मई 9 -- डुमरियाघाट, निज संवाददाता। डुमरियाघाट क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो अवैध अस्पतालों को सील कर दिया गया, जबकि एक फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसडीओ शिवानी शुभम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पूजा एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले हुसैनी बाजार स्थित मदर उमा चाइल्ड क्लीनिक में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त क्लीनिक बिना वैध पंजीकरण एवं आवश्यक डिग्री के संचालित किया जा रहा था। मौके से गोपालगंज जिले के खोरमपुर गांव निवासी नंद कुमार को गिरफ्तार किया गया, जो स्वयं को चिकित्सक बताकर इलाज कर रहा था। यह भी पढ़ें- जांच में दो अवैध नर्सिंग होम सील,फर्जी डाॅक्टर गिरफ्तार जांच में आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर क्ल...