संभल, मई 13 -- विकासखंड पवांसा की ग्राम पंचायत ऐंचोली के ग्राम प्रधान रघुनाथ को अंतिम जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पद से पदच्युत कर दिया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। यह कार्रवाई राज्यमंत्री गुलाबदेवी से हुई शिकायतों के आधार पर की गई। डीएम अंकित खंडेलवाल के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री के कैंप से मिली शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई थी। प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं मिलने पर ग्राम प्रधान को पंचायत राज अधिनियम की धारा 95(1) जी के तहत नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दिसंबर 2025 में उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे। इसके बाद त्रि-सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.