जांच में तीन पीडीएस दुकानों में मिली गड़बड़ी
बगहा, जून 6 -- बगहा। खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर अनुमंडल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय जांच में लगभग 200 क्विंटल खाद्यान्न की कमी पाए जाने के बाद बगहा शहर के तीन जनवितरण प्रणाली दुकानदारों से स्पष्टीकरण करते हुए जवाब तलब किया गया है। इसकी जानकारी अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके लाइसेंस रद्द किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं की शिकायत पर बुधवार को अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा ने बगहा शहर के पीडीएस विक्रेता कमलेश ठाकुर, जगन्नाथ प्रसाद और रमेश पांडेय की दुकानों की जांच की। यह भी पढ़ें- जांच में तीन पीडीएस दुकानों में मिली गड़बड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.