जांच में डेंगू के तीन तो टाइफाइड का एक मरीज निकला पॉजिटिव
इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- इटावा। वायरल फीवर डेंगू और टाइफाइड के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है वही जिस तरह से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है उससे अब और भी ज्यादा बीमारी बढ़ने की आशंका है। शनिवार को बारिश के बाद भी जिला अस्पताल में डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे पैथोलॉजी में हुई जांच में जहां डेंगू के तीन तो टाइफाइड का एक मरीज पॉजिटिव निकला है। शुक्रवार की शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी जो शनिवार को पूरे दिन बंद नहीं हुई।इस समय बीमारियां भी तेजी से फैल रही है जिसके कारण बारिश के बाद भी इलाज के लिए लोग जिला अस्पताल में पहुंचे हालांकि इन मरीजों को जहां डॉक्टरों को दिखाने में कोई परेशानी नहीं हुई वहीं जल भराव के बीच से ओपीडी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश के बाद बीमारियों का अटैक तेज, खांसी जुकाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.