गौरीगंज, दिसम्बर 23 -- संग्रामपुर। सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के बबुरी ठेंगहा निवासी बाइक मैकेनिक जगन्नाथ मिस्त्री ने ठेंगहा निवासी शशिकांत कोरी के मांगने पर मोपेड दिया था। शशिकांत कोरी ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि कोलवा गांव के पास कुछ लोग उसकी मोपेड लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो लूट की घटना फर्जी पाई गई। सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह मैकेनिक के साथ पहुंचे शशिकांत कोरी ने बताया कि उसने ठेके पर शराब खरीदकर पीने के बाद नशे की हालत में मोपेड को कहीं खड़ी कर भूल गया। जिसके बाद जब गाड़ी नहीं मिली तो लूट की सूचना पुलिस को दे दिया। होश में आने के बाद उसने जहां गाड़ी खड़ी की थी वहां से बरामद कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.